Lado Lakshmi Scheme Haryana 2024 Apply Online लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे ₹2100

Lado Lakshmi Scheme Haryana: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता करके उनका विकास किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव जीतने के साथ ही इस योजना को शुरू किया। Lado Lakshmi Scheme Haryana के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह ₹2100 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना को लाड़ली लक्ष्मी योजना से लिया गया है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

Lado Lakshmi Scheme Haryana

Haryana Mukhyamantri Awas Yojana List 2024 Check by Name, Pdf यहां नाम चेक करें

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना क्या है?

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से राज्य की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को₹2100 की आर्थिक सहायता राशि हर महीने प्रदान की जाएगी। इस योजना को शुरू करने की घोषणा हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने की है।

इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। Lado Lakshmi Scheme Haryana का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।

Lado Lakshmi Scheme Haryana 2024 Highlights

योजना का नामLado Lakshmi Scheme Haryana
आरंभ की गई  हरियाणा सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिलाएं  
उद्देश्य  महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
आर्थिक सहायता राशि2100 रुपए  
राज्य  हरियाणा
पंजीकरण प्रक्रिया  8 अक्टूबर के बाद
आधिकारिक वेबसाइट   

PM Shri Registration 2024: Login, Apply Online, Pdf Form pmshri.education.gov.in

Lado Lakshmi Scheme Haryana का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब महिलाओं को वित्तीय सहायता राशि प्रदान करना है। यह सहायता राशि प्राप्त महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगी तथा उनको किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी।

इस योजना को उद्देश्य हरियाणा की उन महिलाओं को लाभ पहुंचाना है जो किसी प्रकार की नौकरी आदि नहीं कर रही हैं और घर रहकर अपना घर संभाल रही है। ऐसी महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर घर बैठे अपना कुछ रोजगार कर सकेंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

Lado Lakshmi Scheme Haryana Eligibility

  • आवेदक को हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • केवल महिला आवेदक इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला बीपीएल परिवार से संबंधित होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के परिवार का कोई भी व्यक्ति आयकर दाता या किसी सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक

लाडो लक्ष्मी योजना की मुख्य विशेषताएं

  • हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना में पत्र गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हरियाणा सरकार द्वारा ₹2100 हर महीने प्रदान किए जाएंगे।
  • महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने तथा उनके जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से 18 वर्ष या इससे अधिक आयु की गरीब महिला को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

Lado Lakshmi Scheme Haryana Apply Online

  • सबसे पहले आपको इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा यहां पर आपको लाडो लक्ष्मी स्कीम हरियाणा रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपसे आपकी फैमिली आईडी नंबर मांगा जाएगा जिसको आप दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको ओटीपी वेरीफाई करना होगा।
  • अब आपको उसे महिला मेंबर को चुनना होगा जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में मांगी गई तभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • फार्म में पूछी गई जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं।

FAQs

लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा क्या है?

लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की गई है इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को ₹2100 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के लिए कौन पात्र है?

हरियाणा राज्य की 18 वर्ष या से अधिक आयु की महिलाएं।

Leave a Comment