Mukhyamantri Vayoshri Yojana: महाराष्ट्र सरकार द्वारा बुजुर्ग नागरिकों की आर्थिक और शारीरिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम मुख्यमंत्री वायोश्री योजना है। इस योजना के माध्यम से उन वरिष्ठ नागरिकों की मदद की जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर है और उन्हें बढ़ती आयु में विभिन्न बीमारियों और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार 65 वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिकों को प्रतिमाह ₹3000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। यदि आप इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आप लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Mukhyamantri Vayoshri Yojana 2024
महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र राज्य के सभी आर्थिक रूप से अस्थिर वरिष्ठ नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठने के लिए इस योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत, महाराष्ट्र सरकार राज्य के सभी वरिष्ठ नागरिकों को ₹3000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान करेगी।
वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। वित्तीय सहायता की मदद से वरिष्ठ नागरिकों को अपने दिन प्रतिदिन के खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। महाराष्ट्र राज्य सरकार के अनुसार महाराष्ट्र के कुल 1.5 मिलियन वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।
Ladki Bahin Yojana Diwali Bonus 2024 Status Check 4th and 5th Installment
Mukhyamantri Vayoshri Yojana 2024 Highlights
योजना का नाम | Mukhyamantri Vayoshri Yojana |
आरंभ की गई | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के वरिष्ठ नागरिक |
उद्देश्य | वित्तीय सहायता प्रदान करना। |
राज्य | महाराष्ट्र |
वर्ष | 2024 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.maharashtra.gov.in/ |
मुख्यमंत्री वायोश्री योजना का उद्देश्य
महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र के उन सभी नागरिकों को इतनी सहायता प्रदान करना है जो 65 वर्ष से अधिक आयु के हैं। मुख्यमंत्री वायोश्री योजना की मदद से महाराष्ट्र राज्य सरकार राज्य के सभी वरिष्ठ नागरिकों की विधि स्थिति को बेहतर बनाएगी।
वरिष्ठ नागरिक वित्तीय सहायता का उपयोग अपनी आवश्यकताओं की चीजों एवं वस्तुओं को खरीदने के लिए कर सकेंगे। इस योजना के माध्यम से विधि सहायता की मदद से वरिष्ठ नागरिक उचित स्वास्थ्य सेवा भी प्राप्त कर सकेंगे। तथा गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
Ladka Bhau Yojana 2024 Online Apply Link: Last Date to Apply, Check Eligibility
Mukhyamantri Vayoshri Yojana के लाभ
- मुख्यमंत्री वायोश्री योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के बुजुर्ग नागरिकों की आर्थिक और शारीरिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।
- इस योजना के माध्यम से 65 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिकों को प्रतिमाह ₹3000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- अभंग बुजुर्ग नागरिकों के लिए सरकार द्वारा चलने, देखना और सुनने में मदद करने वाले उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे जिससे वह अपने जीवन को स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बन सकें।
- महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना के लिए सरल और सुलभ ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।
Mukhyamantri Vayoshri Yojana Eligibility -पात्रता
- आवेदक को महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 65 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए और वह आधार कार्ड से लिंक हो।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- स्व-घोषणा पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
Mukhyamantri Vayoshri Yojana Online Apply 2024
- सबसे पहले आपको इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर Apply Here का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
- इस पेज पर आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अपने आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
मुख्यमंत्री वायोश्री योजना ऑफलाइन आवेदन
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने सभी जरूरी जानकारी आवेदन फार्म में ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
- अब आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी आवेदन फार्म के साथ अटैच करनी होंगी।
- अब आपको अपना फार्म नजदीकी समाज कल्याण कार्यालय में जमा करना होगा।
FAQs
मुख्यमंत्री वायोश्री योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
65 वर्षीय इससे अधिक आयु के महाराष्ट्र के निवासी जिनके आए ₹200000 से कम है वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
मुख्यमंत्री वायोश्री योजना के तहत आर्थिक सहायता कितनी दी जाती है?
3000 रुपए प्रतिमाह।
मुख्यमंत्री वायोश्री योजना 2024 किस राज्य ने शुरू की?
महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वायोश्री योजना 2024 शुरू की गई।