Kanya Sumangala Yojana 2024 Official Website, Documents कन्या सुमंगला योजना पात्रता एवं दस्तावेज

Kanya Sumangala Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनके उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए एक योजना का शुभारंभ किया गया है जिसका नाम कन्या सुमंगला योजना है। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की बालिकाओं को सहायता राशि प्रदान करेंगी।

कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह रोकना और बालिकाओं के शिक्षा को प्रोत्साहन देना है। इसके तहत 13392 बेटियों को₹25000 का अनुदान प्रदान किया जाएगा। यह अनुदान अलग-अलग स्टेप में वितरित किया जाएगा। Kanya Sumangala Yojana से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक पढ़े।

Kanya Sumangala Yojana

Kanya Sumangala Yojana क्या है?

कन्या सुमंगला योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं के सशक्तिकरण और उज्जवल भविष्य के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा के महत्वपूर्ण पड़ाव तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है जिससे वह समझ में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके और आत्मनिर्भर बन सके।

UP Scholarship 2025: Check Last Date, Start Date जानिए कब आएगा यूपी स्कॉलरशिप?

Kanya Sumangala Yojana 2024 Highlights

योजना का नाम  Kanya Sumangala Yojana
आरंभ की गई  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य की बालिकाएं  
उद्देश्यबालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देना।  
राज्यउत्तर प्रदेश  
वर्ष  2024
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  https://mksy.up.gov.in/

कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई कन्या सुमंगला योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या बाल विवाह रोकने और बालिकाओं की शिक्षक को प्रोत्साहन देना है। इस योजना के माध्यम से बेटियों का सामाजिक और आर्थिक विकास होगा जो अच्छी शिक्षा से ही संभव है। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार बालिकाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेंगी‌। जिस को प्राप्त कर बालिकाएं अपनी शिक्षा पूरी कर सकेंगी तथा सशक्त एवं महत्व निर्भर बन सकेंगी।

Kanya Sumangala Yojana के तहत कब और कितनी मिलेगी धनराशि

  • बालिका के जन्म के समय ₹5000
  • जन्म के 1 साल बाद टीकाकरण होने पर ₹2000
  • कक्षा पहली में प्रवेश लेने पर ₹3000
  • कक्षा 6 वीं में प्रवेश लेने पर₹3000
  • कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने पर₹5000
  • कक्षा 12वीं में प्रवेश लेने पर ₹7000

nfsa.up.gov.in Ration Card List 2024: Search By Near District of Uttar Pradesh

कन्या सुमंगला योजना का लाभ

  • कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से राज्य में बेटियों की स्थिति को सशक्त बनाना हैं।
  • बेटियों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करना है।
  • इस योजना के तहत केवल उन्हीं परिवारों की बेटियों को लाभ प्रदान किया जाएगा जिनकी वार्षिक आय ₹300000 से कम है।
  • कन्या सुमंगला योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

Kanya Sumangala Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • ऐसी बालिका जिसका जन्म 1 अप्रैल 2019 के बाद हुआ है वह इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • कन्या सुमंगला योजना का लाभ केवल बालिकाएं ही प्राप्त करसकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से एक परिवार की दो बेटियां लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होगी। जुड़वा होने की स्थिति में तीन बच्चियां इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगी।
  • किसी भी जाति वर्ग एवं धर्म की बालिकाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी।

Kanya Sumangala Yojana Document- आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • फुट साइज फोटोग्राफ

कन्या सुमंगला योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

Kanya Sumangala Yojana
  • अब आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे यहां पर आपको पंजीकृत करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें मांगेंगे ही सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको एक यूजर आईडी प्राप्त होगी।
  • इस यूजर आईडी की सहायता से आपको वापस पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद योजना का आवेदन फार्म खुलकर आएगा जिसको आप ध्यान पूर्वक भरे।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब आपको अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार कन्या सुमंगला योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

FAQs

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है?

सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है इस योजना के माध्यम से बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब तक आएगा 2024 में?

अप्रैल 2024 तक।

कन्या सुमंगला योजना में कितने पैसे मिलेंगे?

₹25000 प्रदान किए जाएंगे जो की 6 किस्तों में पूरे होंगे।

Leave a Comment