Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Online Apply 2024 Form Pdf, एमपी सरकार देगी बेटियों की शादी के लिए 51000 रुपये

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: राज्य की गरीब निर्धन निरक्षित बेटियों और तलाकशुदा या विधवा महिलाओं के विवाह के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक योजना का शुभारंभ किया गया है जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना है। इस योजना के तहत बेटियों का विवाह बिना किसी समस्या के संपन्न करने के लिए राज्य सरकार कन्याओं को विवाह के समय 510 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेंगी। मध्य प्रदेश की जो कन्याएं योजना की पात्रता को पूरा करेगी उनको यह सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

आज के इस लेख के अंतर्गत आपको Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया, लाभ एवं पात्रता आदि से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान की गई है।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विवाह के समय बेटी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तथा जिस लड़के से विवाह होना है उसकी आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के तहत बेटियों के विवाह के समय उनका 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

इस योजना के तहत राज्य की कन्याओं के अतिरिक्त तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा आपको बता दें कि ऐसी महिलाएं जो असहाय हैं और पुनर्विवाह करना चाहती हैं उनको इस योजना के तहत कवर किया जाएगा। और विवाह के समय 51000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। योजना की हितग्राही बनने के लिए कन्याओं को योजना की योग्यताओं को पूरा करना होगा जिसकी जानकारी लेख के अंतर्गत प्रदान की गई है।

लाडली बहना योजना फॉर्म Pdf 2024 Maharashtra Download | Ladli Behna Yojana Pdf Form 2024

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana मुख्य जानकारी 2024

योजना का नाम  Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana
आरंभ की गई  मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी  राज्य की गरीब निर्धन निरक्षित और तलाकशुदा एवं विधवा महिलाएं
उद्देश्यआर्थिक सहायता राशि प्रदान करना।  
लाभ51 हजार रुपए  
राज्यमध्य प्रदेश  
वर्ष  2024
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट   

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है इस योजना के तहत राज्य की गरीब परिवारों को कन्या के विवाह के समय 51000 प्रदान किए जाएंगे।

इस योजना के माध्यम से बाल विवाह पर भी रोक लगा सकेंगी। क्योंकि इस योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक आयु की कन्याओं को प्रदान किया जाएगा इस योजना के माध्यम से राज्य में साक्षरता दर में वृद्धि होगी।

MP Ladli Laxmi Yojana Form Pdf Download 2024

Latest Update- एमपी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए 42 आवेदन

12 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन नगर निगम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन करवाने वाला है। इस समारोह में जिन कन्याओं ने विवाह के लिए आवेदन किए थे उन सभी का कन्यादान करवाया जाएगा। त्योहार और छुट्टियों के चलते विवाह के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ाई गई थी जो 5 नवंबर को खत्म हो गई है। अब तक इस योजना के लिए केवल 42 आवेदन आए हैं इसके साथ ही अगले चरण के आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana में प्रदान की जाने वाली धनराशि

  • Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana में खुशहाल जीवन तथा गृहस्थी की स्थापना के लिए 43000 का खर्च किया जाएगा।
  • कन्या के विवाह संस्कार में लगने वाली सामग्री के लिए ₹5000 का खर्च किया जाएगा।
  • इसके अलावा सामूहिक कार्यक्रम में आयोजित करने वाली संस्था को कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रति कन्या पर ₹3000 दिए जाएंगे।
  • इस प्रकार कुल 51000 की धनराशि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कन्या के विवाह पर खर्च की जाएगी।

MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 के लाभ

  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभ राज्य के उन गरीब परिवार की बेटियों को प्रदान किया जाएगा जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं।
  • बीपीएल परिवार की बेटी की शादी में सरकार ₹5000 की एकमुश्त राशि प्रदान करेगी, यह राशि लड़की के नाम चेक किया डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
  • एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 के तहत राज्य के गरीब परिवार की बेटी के विवाह पर सरकार 51000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रदान की जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • आवेदक महिला का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगी।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य हैं।
  • केवल महिला आवेदक ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • 18 वर्ष या इससे अधिक आयु की महिला इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली कन्याओं को इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।
  • निरक्षित और तलाकशुदा एवं विधवा महिलाओं को भी इस योजना के तहत पुनर्विवाह हेतु पात्र माना जाएगा।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • तलाकशुदा महिला होने की स्थिति में तलाक होने का प्रमाण पत्र
  • विधवा होने की स्थिति में महिला के पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • लड़का और लड़की का आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana MP Online Apply

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा इस होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा इस फॉर्म में आप अपना नाम, पता, आधार नंबर, आयु, जाति, परिवार की वार्षिक आय आदि जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • तभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करने के बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब आपको सबमिट बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप आसानी से ऑनलाइन माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं।

FAQs

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कितना पैसा मिलता है 2024 में?

51000 रुपए।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना किस राज्य में शुरू की गई है?

मध्य प्रदेश राज्य में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू की गई है।

Leave a Comment